इंदौर से बेंगलुरू के लिए 10 मार्च से एक और सीधी फ्लाइट शुरू होगी। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। यह फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित की जाएगी। इसी कंपनी की यह बेंगलुरू के लिए दूसरी सीधी फ्लाइट है। एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट का पूरा शेड्यूल भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
जानकारों के अनुसार इससे यात्रियों को बेंगलुरु के साथ ही कोच्चि, कन्नूर, त्रिवेंद्रम, चेन्नई और मैंगलोर के लिए आसानी से कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाएगी। एयरलाइंस से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट सुबह 8.45 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरकर 10.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में इंदौर से 11.15 बजे उड़ान भरेगी और 1.15 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके साथ ही इंदौर से बेंगलुरु के लिए अब कुल आधा दर्जन फ्लाइट जाएंगी। कोच्ची, चेन्नई और मंगलोर के लिए मिलेगी कनेक्टिंग फ्लाइट जानकारों के अनुसार फ्लाइट का समय ऐसा है कि यात्रियों को बैंगलुरू पहुंचने के बाद कुछ ही समय में कोच्चि, कनूर, त्रिवेंद्रम, चेन्नई और मैंगलोर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी मिल जाएगी।