मछुआरों के पंजीयन के लिए विशेष शिविर 20 फरवरी को

मत्स्य पालन से जुड़े मत्स्य कृषकों के लिये मत्स्य विभाग इंदौर के मार्गदर्शन में कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से जिले के ग्राम बनेडिया व भोई मोहल्ला इन्दौर में 20 फरवरी 2025 को प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारत शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मात्सिकी विकास बोर्ड (NFDP) पोर्टल पर पंजीयन हेतु विशाल केम्प (शिविर) लगाया जा रहा है।

इस एन.एफ.डी.पी. पोर्टल के माध्यम से मत्स्य कृषक मत्स्य पालन कार्य करने हेतु प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह योजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में एकमुश्त प्रोत्साहन एवं लाभ हेतु अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करा सकते हैं। जिले के समस्त मछुआरों से अपील की गयी है कि आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ में लाकर कैम्प में योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीयन करायें।

उक्त कार्यक्रम मे केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री श्री जार्ज कुरियन, प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार विशेष अतिथि के रूप मे सम्मिलित होगे।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now